बंशीधर नगर–धुरकी मार्ग पर आमने-सामने बाइक टक्कर, दो घायल; एक सदर अस्पताल रेफर

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर—बंशीधर नगर–धुरकी मुख्य मार्ग पर बरडीहा गांव स्थित मस्जिद के पास शुक्रवार सुबह आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया, जहां से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना में भैंसभड़वा गांव निवासी सुनील कुमार और कटहर कला निवासी संतोष सिंह घायल हुए हैं। सुनील कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुनील धुरकी की ओर से आ रहे थे, जबकि संतोष सिंह बंशीधर नगर से अपने घर लौट रहे थे। बरडीहा मस्जिद के पास दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!