Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर। थाना क्षेत्र में फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान कामेश्वर उरांव (स्व. बिफन उरांव, जंगीपुर), रामप्रवेश उरांव (स्व. बिफन उरांव, जंगीपुर), पवन सिंह (पिता रामनाथ सिंह, गरबांध) तथा पिंटू चंद्रवंशी (पिता भानु राम, पुरैनी) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि फरार अन्य वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और उन्हें जल्द न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।











