बंजर जमीन को बनाया बागवानी हब, आम से कमा रहे सालाना लाखों

Location: Bhavnathpur


भवनाथपुर (गढ़वा)। मकरी पंचायत के किसान श्याम सुंदर मेहता ने मेहनत और लगन से एक एकड़ बंजर जमीन को आम के बागान में बदलकर मिसाल कायम की है। वर्ष 2020 में उन्होंने इस जमीन पर 112 आम के पौधे लगाए थे। अब तीन साल बाद इन पेड़ों से उन्हें सालाना लाख रुपये से अधिक की आमदनी हो रही है।

श्याम सुंदर मेहता को यह सफलता मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत 3 लाख 67 हजार रुपये की सहायता से मिली। उन्होंने बताया कि इस राशि से उन्होंने दशहरी, आम्रपाली, हिमसागर, लंगड़ा, फजली और सीताभोग जैसी विभिन्न किस्मों के आम के पौधे लगाए। साथ ही पपीता, लीची, नींबू और साग-सब्जी की भी खेती शुरू की।

उनकी मेहनत और सतत देखभाल का ही परिणाम है कि आज उनके बागान में फल और सब्जियों की अच्छी पैदावार हो रही है। श्याम सुंदर मेहता स्थानीय बाजार में आम और सब्जियां बेचते हैं, जिससे उन्हें सीधा मुनाफा होता है। इस वर्ष आम की पैदावार में खासा इजाफा हुआ है, जिससे आमदनी और बढ़ने की उम्मीद है।

उनकी इस सफल बागवानी से अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं। अब मकरी पंचायत ही नहीं, बल्कि पूरे भवनाथपुर प्रखंड में किसान बागवानी की ओर रुख कर रहे हैं। श्याम सुंदर मेहता की यह पहल न केवल खेती की दिशा को बदल रही है, बल्कि यह भी सिद्ध कर रही है कि अगर इच्छाशक्ति हो और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग किया जाए, तो बंजर जमीन को भी उपजाऊ बनाकर आय का मजबूत स्रोत तैयार किया जा सकता है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!