फोरलेन से सर्विस लेन में उतरने के दौरान बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-39 फोरलेन सड़क से सर्विस लेन में उतरने के दौरान हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी 34 वर्षीय सोनू राम, पिता बिंदु राम के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू राम रविवार दोपहर करीब दो बजे श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव स्थित अपने मामा के घर से जंगीपुर गांव में रहने वाली अपनी मौसेरी बहन के घर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान श्री बंशीधर नगर-धुरकी मुख्य मार्ग की ओर जाने के लिए वह फोरलेन सड़क से सर्विस लेन में उतर रहा था। बताया जाता है कि बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण ब्रेकर पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए। स्वजनों के चीत्कार और विलाप से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    एसडीएम ने लिया सरस्वतीया नदी सफाई अभियान का जायजा, जनसहभागिता की सराहना

    एसडीएम ने लिया सरस्वतीया नदी सफाई अभियान का जायजा, जनसहभागिता की सराहना
    error: Content is protected !!