फेरीवाले आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला पीड़ित का ही पुत्र का दोस्त, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

Location: Garhwa

फोटो-बरामद आभूषण

गढ़वा, 20 जनवरी: रंका में हुए आभूषण लूटकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित व्यवसायी के पुत्र का दोस्त ही निकला। इस सनसनीखेज खुलासे की जानकारी गढ़वा के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे ने मीडिया को दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20 जनवरी को रंका में फेरीवाले आभूषण व्यवसायी एस. कुमार सोनी से हुई लूट के मामले में चार आरोपियों को तेनुडीह जंगल से हथियार और लूट के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन्हें उस समय पकड़ा, जब वे लूट के माल का बंटवारा कर रहे थे।

कैसे रची गई साजिश?

पुलिस के अनुसार, लूटकांड का मास्टरमाइंड अभिषेक कुमार चौधरी है, जो पीड़ित व्यवसायी के पुत्र का दोस्त था और घटना की रात उसी के घर में रुका हुआ था। इसी ने लूट की योजना बनाकर मुख्य सरगना मनीष कुमार भुइयां उर्फ कुजूर (खटाल टोला, यदुवंशी नगर, चुटिया, रांची), मिथुन कुमार मेहता (रंका), और अभिषेक कुमार चौधरी (कुंड मोहल्ला, डाल्टनगंज) को बुलाया।

इन्हीं के इशारे पर सुनसान इलाके में फेरीवाले आभूषण व्यवसायी से हथियार के बल पर लूटपाट की गई।

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया था। जांच टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से –

✅ एक देसी कट्टा
✅ तीन जिंदा कारतूस (315 बोर के)
✅ 389 ग्राम सोने के आभूषण
✅ 266 ग्राम चांदी के आभूषण
✅ लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि लूटे गए आभूषणों का 60% हिस्सा बरामद कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसके पास बाकी गहने होने की आशंका है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!