Location: Meral
मेराल। पुलिस द्वारा गुरुवार को मेराल चरखा पत्थर निवासी कमल हसन पिता हनीफ हसन के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया है। इस संबंध में एएसआई रब्बुल अंसारी ने बताया कि चरका पत्थर निवासी कमल हसन आर्म्स एक्ट का फरारी अभियुक्त है जो लगभग 12 वर्षों से फरार है उन्होंने बताया कि ढोल नगाड़ा बजाते हुए दो गवाहों के समक्ष इस्तिहार अभियुक्त के घर पर चिपकाया गया है और मामले के संबंध में परिवार वालों को अवगत करा दिया गया है।











