प्रधान जिला जज के आवास पर दीपयज्ञ का आयोजन, न्यायिक अधिकारियों और गायत्री परिवार ने लिया भाग

Location: Garhwa



गढ़वा,

गायत्री परिवार की ओर से शुक्रवार शाम गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार के आवास पर आध्यात्मिक दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय गढ़वा के कई न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालयकर्मी और गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रधान जिला जज नलिन कुमार ने अपनी धर्मपत्नी रीता सिंह के साथ मुख्य यजमान के रूप में पूजा और आरती में भाग लिया। दीप यज्ञ का संचालन कर रहे टोलीनायक सच्चिदानंद तिवारी ने यज्ञ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ न केवल आत्मिक ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि वातावरण को भी शुद्ध करता है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ते व्याभिचार और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए भाव-संवेदना जगाने की आवश्यकता है, जो आध्यात्मिक प्रयासों से ही संभव है।

श्री तिवारी ने कहा कि गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने युग निर्माण के लिए जो सूत्र दिए हैं, वे आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। उनका “गायत्री महाविज्ञान” जन-जन तक पहुंचना चाहिए।

इस अवसर पर प्रधान जिला जज नलिन कुमार ने गायत्री परिवार की सराहना करते हुए कहा कि वे विद्यार्थी जीवन से ही इस संगठन से जुड़े रहे हैं और इसके कार्यों को करीब से देखते आए हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ और संस्कारों के माध्यम से समाज में जागरूकता और नैतिकता लाने का कार्य गायत्री परिवार वर्षों से करता आ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ललित कुमार द्वारा कई प्रेरक गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण भावनात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। अंत में गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी संजय सोनी ने प्रधान जिला जज को “गायत्री महाविज्ञान” पुस्तक भेंट की।

कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों ने पूजा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन जिला समन्वयक विनोद पाठक ने किया।

इस अवसर पर जिला जज प्रथम दिनेश कुमार, द्वितीय प्रशांत कुमार, तृतीय शिवनाथ त्रिपाठी, चतुर्थ आशुतोष कुमार पांडेय, एसीजेएम कुमार विपुल, डीएलएसए सचिव नाभा रंजन लकड़ा, सिविल जज राजेंद्र प्रसाद, न्यायिक पदाधिकारी नरेंद्र कुमार, एडीजेएम मोनिका प्रसाद, न्यायिक पदाधिकारी अभिनव त्रिपाठी, अनुलिका कुमार, महेंद्र पंडित, नगरउंटारी के संजय कुमार सिंह, एसडीजेएम आलोक ओझा, शैलेंद्र कुमार सहित कई न्यायिक पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

गायत्री परिवार से अच्युतानंद तिवारी, वीरेंद्र सोनी, सुदेश्वर शर्मा, अखिलेश कुशवाहा, प्रभुदयाल प्रजापति, शोभा पाठक, अनीता देवी, मीना कमलापुरी, ममता चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!