प्रधानाध्यापक और सहायक को दी गई भावभीनी विदाई, छात्राओं को भी शुभकामनाएं

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट राधा-कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक डॉ. महताब आलम अंसारी और क्लर्क सुभाष शर्मा के स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राओं को भी उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

कार्यक्रम में मंदिर के महंत केशव नारायण दास सहित अन्य उपस्थित लोगों ने प्रधानाध्यापक और क्लर्क के विद्यालय एवं छात्राओं के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने कार्यकाल में कड़ी मेहनत और लगन से संस्था की सेवा की है।

इस दौरान महंत केशव नारायण दास ने डॉ. महताब आलम अंसारी को आशीर्वाद देते हुए कहा, “जहां रहिए, फूलों की तरह खिलते रहिए, मुस्कुराते रहिए।”

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक और क्लर्क को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, दसवीं कक्षा की छात्राओं को आगे की पढ़ाई में मन लगाकर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विप्रस अध्यक्ष अंजू देवी, विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सुदामा सिंह, विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ ठाकुर, शिक्षक अरविंद वर्मा, राजेश गुप्ता, सुमंत कुमार सहित कई छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!