पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने सगमा में विवाह समारोह में लिया हिस्सा, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा): भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही शुक्रवार को सगमा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने वर-वधू को चिरंजीवी और दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।

रात्रि लगभग आठ बजे जैसे ही भानु प्रताप शाही समारोह स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव और उनके परिजनों ने भी गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया कि चुनाव हारने के बावजूद भानु प्रताप शाही का प्रभाव और लोकप्रियता आज भी कायम है। स्थिति ऐसी थी कि कार्यकर्ता उनके साथ फोटो खिंचवाने को उत्सुक दिखे।

पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने विवाह समारोह में मंडल अध्यक्ष को उपहार भेंट करते हुए वर-वधू को आशीर्वाद दिया। भोजन उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं एक शादी समारोह में शामिल होने आया हूं, यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। आप सबने जो स्नेह और स्वागत दिया, उसे मैं दिल से नमन करता हूं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के गरीबों के दुख-सुख में हर समय साथ खड़े रहें।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्य रूप से श्री बंसीधर नगर के सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, सगमा के सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव, श्री बंसीधर नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, धर्मजीत यादव, बबलू ठाकुर, सखीचंद प्रजापति, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनंजय यादव, रविरंजन यादव, निर्जय बैठा, राजेश बैठा, सैलेश चौबे, संतोषी कुशवाहा, दिनेश शर्मा, हीरा यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!