पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने विशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा

Location: Bhavnathpur

विशुनपुरा

विशुनपुरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव(छोटे राजा)ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया.
इस दौरान पिपरी पँचायत में युवा कमिटी का गठन किया गया.
जिसमे राजू चन्द्रवँशी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अजित रजक, सचिव रंजय चन्द्रवँशी, संतोष रवि,अनिल चंद्रवंशी, सुनील कुमार चंद्रवंशी, महामंत्री राजकिशोर यादव कोषाध्यक्ष अमानत अंसारी को बनाया गया.
इस मौके पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि विशुनपुरा प्रखंड सहित पिपरी पँचायत किसी भी चुनाव में नही हराये है.
प्रखंड के लोग हमेशा हमारे हाथों को मजबूत करने का कार्य कीये है.
उन्होंने कहा कि इस बार हमारी अंतिम लड़ाई है.एक बार चुनाव जीते और तीन बार हारे थे.जीत के बाद राष्ट्रपति शासन लग गया था.लेकिन उसके बाद भी हमारे दामन में दाग नही लगा है. उन्होंने कहा कि राजनीति में ब्यपार करने नही आये है. हमारे विधानसभा के सभी लोग एक परिवार है. और अपने परिवार को मजबूत बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे है. सभी का सहयोग पाकर ही खड़े है. परिवार जनों के युवाओं और मजदूरों को रोजगार दिलाने का संकल्प है. उन्होंने कहा कि घमंडी वर्तमान विधायक भानुप्रताप शाही ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को हाथ का गट्टा पकड़ कर फेकने की बात करता है.
इस बार ऐसे विधायक को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क्षेत्र में कयी योजनाओं को लेकर आये है.

उन्होंने कहा कि सभी 21 से 49 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक महीने 1 हजार रु का लाभ दिया जाएगा. साथ ही गरीब परिवार को ढाई लाख रु की अबुआ आवास देकर लाभवंवित किया जारहा है. साथ ही दो सौ यूनिट फ्री बिजली एवं दो लाख रु केसीसी ऋण माफी किया गया है.
इस मौके पर झामुमो प्रखंड धर्मेंद्र सिंह,मानिक सिंह,पूर्व मुखिया दिनेश चन्द्रवँशी,बंटू सिंह,सतीश यादव,सुधीर सिंह, हेमेंद्र चन्द्रवँशी,संजय चन्द्रवँशी,भुखन साव, श्यामसुंदर चन्द्रवँशी,प्रभुराम चन्द्रवँशी, नन्हकू वियार, विंदु राम, बिजय वैठा, राकेश चन्द्रवँशी, विकेश भुइया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Ritesh Kumar Dwivedi

Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!