पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर मझिआंव और बरडीहा में शोकसभा, शोक में डूबा पूरा प्रशासनिक तंत्र

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मझिआंव और बरडीहा प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कार्यालय सहित कई अन्य स्थानों पर शोकसभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष एस. एन. त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने की लड़ाई में शिबू सोरेन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके निधन से झारखंड और पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

शोकसभा मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर, झामुमो प्रखंड कार्यालय परिसर तथा अन्य संस्थानों में आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत पूरे परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

शोकसभा के उपरांत दोनों प्रखंड कार्यालयों एवं सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया। साथ ही, 4 एवं 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है। झारखंड सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

इस अवसर पर प्रखंड नाजिर जितेन्द्र कुमार सिंह, एजीएम मुकेश कुमार पांडेय, पंचायत सचिव, मनरेगा पदाधिकारी अखिलेश कुमार समेत प्रखंड, अंचल व बीआरसी कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष एस. एन. त्रिपाठी, नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी, सचिव मोहन पासवान, कोषाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, नंदलाल राम, प्रकाश ठाकुर, जानू चंद्रवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!