Location: Meral
मेराल। प्रखंड के ओखड़गड़ा पूर्वी पंचायत में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के बीच ड्रॉइंग, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान पंचायत के मुखिया जी अंसारी एवं पिरामल फाउंडेशन के फेलो प्रियम ने अ बच्चों के प्रयासों की सराहना किया और सम्मानित किया। मुखिया अंसारी ने संविधान के मूल्यों को समझने व अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। यह आयोजन पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता और शिक्षा के प्रति जागरूकता का एक सराहनीय उदाहरण रहा। इस अवसर पर रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य, तथा स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे।












