Location: पलामू
मेदिनीनगर।पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पिपरा ताड़ के पूर्व थाना प्रभारी राजवर्धन कुमार को निलंबित करते हुए नए थाना प्रभारी के रूप में शहर थाना के सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को पिपराताड़ का नया थाना प्रभारी का कमान सौंपा है।रविवार को सुबोध कुमार ने पिपराताड़ थाना का प्रभार ग्रहण कर लिया है।नए थाना प्रभारी के आगमन को लेकर थाना में मौजूद अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवानों ने उनका स्वागत किया।वहीं मौके पर उपस्थित पिपराताड़ थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच अच्छी संबंध बनाकर अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा. कानून को हाथ में लेने वाले को बक्सा नहीं जाएगा. गरीब, असहाय को त्वरित न्याय दिलाने में वे तत्पर रहेंगे।उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और आम जनता से बेहतर संवाद उनकी पहली प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। थाना क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और जनता का विश्वास मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने थाना क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनता के लिए थाना में स्वागत है। जनता सीधे मिलें। उनकी समस्या का समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।उन्होंने थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवानों को क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने पर जोर दिया।











