पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : उपायुक्त

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • August 10, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू



पलामू। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत मल्टी पर्पज सेंटर (एमपीसी) निर्माण की स्थिति की भी जानकारी ली गई।
साइकिल वितरण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया जा रहा है। उपायुक्त ने शेष पात्र विद्यार्थियों को भी शीघ्र साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वितरित साइकिलों को खुले अथवा असुरक्षित स्थानों पर नहीं रखा जाए। साइकिलों के सुरक्षित रख-रखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश और धूप से उन्हें नुकसान न पहुंचे।
छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पात्र विद्यार्थियों के आवेदनों के सत्यापन और भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र विद्यार्थी को योजना के लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए।
बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। धार्मिक स्थलों की चहारदीवारी, आदिवासी कला-संस्कृति भवन, छात्रावास और आवासीय विद्यालय समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
पीएम-जनमन के तहत मल्टी पर्पज सेंटर के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
उपायुक्त ने कहा कि कल्याण विभाग की योजनाएं वंचित और जरूरतमंद वर्गों को शिक्षा, रोजगार तथा आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किया जाए तथा पात्र लाभुकों को समय पर इसका लाभ मिले।
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल समेत विभाग के अन्य पदाधिकारी और संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!