पांच वर्षीय बच्चे से सोने का लॉकेट छीनने के मामले व्यक्ति गया जेल

Location: पलामू

मेदिनीनगर:शहर थाना की पुलिस ने एक पांच वर्षीय बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीनने के मामले में ई रिक्शा चालक पप्पू चंद्रवंशी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि 10 फरवरी को शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटीका निवासी पुंजय कुमार गुप्ता ने शहर थाना में आवेदन देकर पुलिस को बताया गया कि 5 फरवरी को उनका पांच वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था।उसी समय ई-रिक्शा से एक व्यक्ति उतर कर उसके लड़के के गले से सोने का लॉकेट छीन कर फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद शहर थाना कांड संख्या 75/2025 अंकित मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर लॉकेट छीनने वाले व्यक्ति शहर थाना क्षेत्र के दो नंबर टाउन निवासी स्वर्गीय विजय चंद्रवंशी के पुत्र पप्पू कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने बच्चा से छीना गया सोने का लॉकेट बरामद किया है।पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति विजय चंद्रवंशी को मंगलवार को जल भेज दिया है।छापामारी अभियान में टिओपी वन प्रभारी अनिल सिंह, एसआई आशुतोष रजक,राजेश चंद्रवंशी,रमेश हवलदार,प्रमोद यादव,मुकेश कुमार सिंह,अमित कुमार सूर्यनाथ सिंह,मिथलेश प्रसाद शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!