Location: पलामू
मेदिनीनगर (पलामू)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का लैपटॉप, आईफोन-13 तथा घटना में प्रयुक्त एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपितों में शहर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय मोहित कुमार तथा 25 वर्षीय राधे डोम शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपितों के पास से डेल कंपनी का एक लैपटॉप, एक आईफोन-13 और घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रेषित कर दिया है।











