पर्यावरण की स्वच्छता के लिए प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम आवश्यक : प्राचार्य


गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम आवश्यक है।
प्राचार्य ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पृथ्वी को घातक प्रभावों, जलवायु परिवर्तन का संकट, प्रकृति, भूमि और जैव विविधता का नुकसान तथा प्रदूषण और कचरे का संकट जैसे प्रभावों को बढ़ावा देता है। प्लास्टिक कचरा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में रिसता है जबकि कृषि उत्पादों में प्लास्टिक के उपयोग के कारण सीवेज और लैंडफिल से मिट्टी में माइक्रोप्लास्टिक जमा हो जाता है। जैव विविधता की सुरक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण से वायु, जल और भूमि प्रदूषण कम होता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है। सभी के सतत विकास के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य द्वारा अपने पर्यावरण पर किए जाने वाले प्रभाव प्राकृतिक पर्यावरण के लिए समस्याएं पैदा करता है। कार्यक्रम को प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, प्रो. अर्जुन प्रसाद, डॉ. विनोद द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रो. खोदा बक्स अंसारी, प्रो. सत्यदेव कुमार, प्रो. रामाशीष उपाध्याय, सुरेन्द्र दुबे, सचिन चौबे, बिगावन तिवारी, अखिलानंद तिवारी, सुधीर पाठक, शशि पाल, चंद्रकांत सिंह, राजेश शरण, प्रेमसागर राम, रामानंद उपाध्याय, ब्रज किशोर सिंह, धर्मेन्द्र धर दुबे, धीरेन्द्र कुमार तिवारी, रागिनी कुमारी निराशा कुमारी आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!