पखनाहा डैम में इंटेक वेल निर्माण शुरू, 600 से 700 एकड़ भूमि की सिंचाई होगी, किसानों में खुशी

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा): प्रखंड क्षेत्र के खरसोता स्थित पखनाहा डैम में “मिशन जन कल्याण” के तहत इंटेक वेल के नवनिर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह के निजी खर्च से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से मझिआंव के खरसोता तथा कांडी प्रखंड के गोसांग पंचायत अंतर्गत पखनाहा टोला सहित आसपास के किसानों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार पखनाहा डैम का इंटेक वेल और नहर का फाटक कई वर्षों से जर्जर एवं क्षतिग्रस्त था। इसके कारण किसानों को समय पर सिंचाई का पानी नहीं मिल पाता था। वहीं अधिक पानी आने पर खरसोता गांव के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती थी। अब इंटेक वेल के निर्माण और फाटक की मरम्मत से इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद लगभग 600 से 700 एकड़ कृषि भूमि सिंचित होगी। इससे धान, गेहूं और सब्जी जैसी फसलों का उत्पादन बढ़ेगा तथा हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पखनाहा डैम आसपास के हजारों पशुओं और जंगली जानवरों के लिए भी पेयजल का महत्वपूर्ण स्रोत है। साथ ही क्षेत्र में भूजल स्तर बनाए रखने में भी इसकी अहम भूमिका है।
इस संबंध में विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि “मिशन जन कल्याण” के तहत पखनाहा डैम में इंटेक वेल का निर्माण कराया जा रहा है तथा फाटक की मरम्मत भी कराई गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के पूरा होने से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और जल संरक्षण व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित, ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
खरसोता पंचायत के उपमुखिया जनेश्वर चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि विजय राम, समाजसेवी सुरेंद्र चौधरी, ललन चौधरी, अनिल चौधरी सहित अन्य किसानों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि डैम के पुनर्संचालन से वर्षों से लंबित किसानों की मांग पूरी होगी और क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!