Location: पलामू
मेदिनीनगर। पांडू थाना क्षेत्र के बूढ़ीखाड़ गांव निवासी एस महतो के पुत्र गौतम कुमार उम्र 16 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम गौतम कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से विश्रामपुर बाजार गया था। उधर से घर वापस लौटने के क्रम में लेधूका और कुटमू गांव के समीप एक पिकअप वाहन एमएच 27 बी एक्स 7003 ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।जिसमें मोटरसाइकिल से गिरकर गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल गौतम कुमार को इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने गौतम को मृत घोषित कर दिया।वही घटना के बाद से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार मृतक गौतम कुमार एस महतो का एकलौता पुत्र था।











