Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि): मझिआंव थाना क्षेत्र स्थित नेमरा फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एक कर्मी द्वारा कंपनी का तीन माह का कलेक्शन राशि गबन करने के मामले में उत्तर प्रदेश निवासी विपिन कुमार को गुरुवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विपिन कुमार, जो उत्तर प्रदेश के विडंमगंज थाना क्षेत्र के रानाकछार गांव निवासी (पिता – स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता) हैं, ने कंपनी द्वारा लोन के रूप में दिए गए पैसों की किस्त का लगभग तीन माह का कलेक्शन किया, लेकिन उसे कंपनी में जमा नहीं किया। उक्त राशि को उसने अपने पास रख लिया, जिससे कंपनी को आर्थिक क्षति हुई।
इस मामले में कंपनी के ब्रांच मैनेजर विद्यासागर कुमार ने मझिआंव थाना में धोखाधड़ी एवं राशि गबन को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो ने बताया कि मामले की जांच एसआई चंदन प्रधान द्वारा की गई और प्राथमिकी थाना कांड संख्या 62/25 के तहत दर्ज की गई।
जांच के बाद पुलिस ने विपिन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।











