नीति आयोग के जिला प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव दो दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे, योजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

Location: Garhwa


गढ़वा:


CMD, REC Limited, नई दिल्ली सह गढ़वा जिला प्रभारी, नीति आयोग भारत सरकार जितेंद्र श्रीवास्तव (भा.प्र.से.) अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को गढ़वा पहुंचे। परिसदन भवन गढ़वा पहुंचने पर जिला उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात परिसदन भवन के सभागार में देर रात तक जिले के सभी वरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, सड़क निर्माण, सिंचाई, समाज कल्याण, पेयजल सहित नीति आयोग के 49 प्रमुख इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने अद्यतन प्रतिवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक और महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
बैठक में नीति आयोग के प्रमुख 13 सूचकांकों पर विशेष रूप से चर्चा की गई, जिनमें गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल एवं पूरक पोषण, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की नियमित जांच, सॉयल हेल्थ कार्ड एवं बीज वितरण, पशु टीकाकरण, केसीसी एवं जेएलजी, बच्चों में गंभीर एवं मध्यम कुपोषण (एसएएम/एमएएम), केज फिशिंग, स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड, स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना आदि शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन डॉ. जे.एफ. कैनेडी से एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण, कुपोषण, एमटीसी सेंटर संचालन, डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन जांच, पोषाहार एवं लिंगानुपात जैसे विषयों पर जानकारी ली गई। श्री श्रीवास्तव ने लो-परफॉर्मिंग इंडिकेटर्स पर विशेष फोकस कर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में सुधार हो सके।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण और पठन-पाठन की स्थिति से अवगत कराया। इस पर श्री श्रीवास्तव ने छात्रों की उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक वितरण, स्मार्ट क्लास और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कृषि विभाग की समीक्षा में रवि एवं खरीफ फसलों के उत्पादन, सॉयल हेल्थ कार्ड वितरण, माइक्रो एवं डीप इरिगेशन, फसल बीमा, पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं क्रॉप कटिंग आदि पर चर्चा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान को इन योजनाओं में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ समय पर सभी पात्र वर्गों तक पहुंचे।
इसके अलावा पीएम किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति बीमा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को जोड़ने तथा पंचायत स्तर पर वेस्ट मैनेजमेंट एवं सेग्रीगेशन के लिए संरचनात्मक योजना बनाने का निर्देश दिया गया। सड़क निर्माण की समीक्षा में ग्रामीण सड़कों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शहरों से जोड़ने पर बल दिया गया।
बैठक के अंत में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने आश्वस्त किया कि नीति आयोग के जिला प्रभारी द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी विभागों द्वारा पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और योजनाओं का क्रियान्वयन और बेहतर किया जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. जे.एफ. कैनेडी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास, सहकारिता एवं कौशल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य, आरडब्ल्यूडी, लघु सिंचाई, पेयजल एवं स्वच्छता), जिला अग्रणी प्रबंधक, जेएसएलपीएस, पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थितथे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!