नववर्ष 2025: गढ़वा डीसी की अपील, सुरक्षा और सावधानी बरतने पर दिया जोर

Location: Garhwa

गढ़वा: नववर्ष 2025 के आगमन पर गढ़वा जिला उपायुक्त शेखर जमुआर ने जिलेवासियों को जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दीं और उत्सव के दौरान सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि वनभोज और वाहन परिचालन के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए। साथ ही जलाशयों में स्नान या पानी में उतरने से बचने की सलाह दी, क्योंकि जलाशयों की गहराई की जानकारी न होने के कारण अनहोनी की संभावना बनी रहती है।

उपायुक्त ने कहा, “अतिउत्साह और असावधानी हमारे जीवन को संकट में डाल सकती है। डैम, नदी आदि जलाशयों में स्नान के दौरान गहराई का पता नहीं चलता, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए, पानी के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतें।”

कोहरे और यातायात सुरक्षा पर विशेष जोर

मौसम विभाग की संभावना के अनुसार, नववर्ष के दौरान घना कोहरा हो सकता है। उपायुक्त ने वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की सलाह दी और कहा कि शराब या मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

प्रमुख वनभोज स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था

जिला प्रशासन ने गढ़वा जिले के प्रमुख वनभोज स्थलों जैसे:

अन्नराज डैम

सुखलदरी फॉल

गुरूसेंधू फॉल

सतबहिनी फॉल

सोन नदी

कनहर नदी

कोयल नदी

इन जगहों पर कर्मचारियों और स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि 1 जनवरी 2025 को प्रमुख स्थलों पर सतत निगरानी रखें और स्वयं भी निरीक्षण करें। अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, श्री बंशीधर नगर, और रंका विधि-व्यवस्था की निगरानी करेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।

प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे नववर्ष का जश्न सुरक्षित और शांति पूर्वक मनाएं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!