नपं बोर्ड की बैठक में पेयजल संकट छाया, अतिक्रमण हटाने और विकास कार्यों पर भी चर्चा

Location: Manjhiaon

शीर्षक:
नपं बोर्ड की
मझिआंव (प्रतिनिधि):
नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों की पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तीसरी बार अध्यक्ष बनीं सुमित्रा देवी ने की। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने अध्यक्ष सहित सभी 12 वार्ड पार्षदों को बुके देकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के बीच परिचय सत्र भी आयोजित हुआ।
बैठक में सबसे प्रमुख रूप से पेयजल संकट का मुद्दा छाया रहा। अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने बताया कि नगर पंचायत के लगभग सभी वार्डों में फिलहाल पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए टैंकर और अन्य वैकल्पिक स्रोतों से जल आपूर्ति कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सहमति बनी।
इसके अलावा नगर क्षेत्र में खाली पड़ी जमीनों को होल्डिंग टैक्स से मुक्त कराने के लिए नगर विकास विभाग को पत्र लिखने तथा इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलकर पहल करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि इस समस्या के कारण बीरबंधा समेत कई गांवों के लोगों द्वारा नगर पंचायत से अलग होने की मांग भी उठ चुकी है, इसलिए इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है।
बैठक में मझिआंव मुख्य बाजार में अतिक्रमण की समस्या पर भी गंभीर चर्चा हुई। दुकानदारों द्वारा नालियों तक किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही थाना को पत्राचार कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अध्यक्ष ने बताया कि वे स्वयं बाजार में जाम की समस्या से काफी देर तक जूझ चुकी हैं और आम लोगों को भी इससे परेशानी हो रही है।
इसके अलावा जिन वार्डों में वार्ड विकास केंद्र नहीं खुले हैं, वहां केंद्र खोलने तथा बने हुए केंद्रों को सुचारु रूप से संचालित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स की अधिक से अधिक वसूली सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, उपाध्यक्ष सुमन विश्वकर्मा सहित सभी वार्ड पार्षद, सिटी मैनेजर, प्रधान सहायक, नाजिर और अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    प्रशासनिक खबर

    प्रशासनिक खबर

    अलविदा जुम्मा अकीदत से अदा, शांति समिति की बैठक में सौहार्द का संदेश; 23 मार्च को भगत सिंह शहादत दिवस मनाने का निर्णय

    अलविदा जुम्मा अकीदत से अदा, शांति समिति की बैठक में सौहार्द का संदेश; 23 मार्च को भगत सिंह शहादत दिवस मनाने का निर्णय

    नपं बोर्ड की बैठक में पेयजल संकट छाया, अतिक्रमण हटाने और विकास कार्यों पर भी चर्चा

    नपं बोर्ड की बैठक में पेयजल संकट छाया, अतिक्रमण हटाने और विकास कार्यों पर भी चर्चा

    कांडी में ही बनेगा नया ब्लॉक भवन, प्रशासनिक सुविधा होगी मजबूत

    कांडी में ही बनेगा नया ब्लॉक भवन, प्रशासनिक सुविधा होगी मजबूत

    नूरी मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज़ अदा, भाईचारे और सौहार्द का संदेश

    नूरी मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज़ अदा, भाईचारे और सौहार्द का संदेश
    error: Content is protected !!