Location: Manjhiaon
मझिआंव: : नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी शतेंश्वरी देवी उर्फ सत्या दुबे के समर्थकों के द्वारा बाइक रैली बुधवार को निकाली गई ,जो अपने आवास ब्लाक के सामने से होकर ब्लॉक रोड, मेंन रोड, बकरी बाजार ,बस स्टैंड पुरानी अस्पताल होते हुए सभी 12 वार्ड में रैली निकाली गई ,तथा अपने चुनाव चिन्ह बक्सा छाप पर मोहर लगाकर अपार मतों से विजयी बनाने की अपील की, पढ़ी-लिखी शतेश्वरी दुबे ने सभी नगर पंचायत वासियों से अपील करते हुए बताइए कि मैं केवल अध्यक्ष पद जीत के लिए नहीं बल्कि नगर पंचायत वासियों को सेवा करने के उद्देश्य से इस चुनाव में आई हूं। अगर नगर पंचायत सदस्यों के द्वारा एक बार सेवा करने का मौका देते हैं तो मैं नगर पंचायत का चहुमुखी विकास करूंगी।इस बाइक रैली में सैकड़ो की संख्या में उनके जन समर्थक साथ-साथ उपस्थित थे।











