नगर परिषद चुनाव: गढ़वा के विकास के रोडमैप के साथ मैदान में उतरे शिक्षाविद अलखनाथ पांडे, घर-घर पेयजल और जाम मुक्त शहर का दावा

Location: Garhwa


गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में आगामी 23 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गर्माने लगा है। इसी क्रम में नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिक्षाविद अलखनाथ पांडे ने अपने विकास के विजन और रोडमैप को सामने रखते हुए जनता से समर्थन की अपील की है।
शिक्षाविद अलखनाथ पांडे ने कहा कि उनके पास गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप और दीर्घकालीन विजन है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे शहर के विकास के लिए अधिकतम संसाधनों की व्यवस्था करेंगे। उनके प्रमुख एजेंडों में घर-घर पेयजल आपूर्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था और शहर में लगने वाले सड़क जाम की समस्या से गढ़वा की जनता को निजात दिलाना शामिल है।
उन्होंने कहा कि शहर का विकास वही व्यक्ति कर सकता है, जिसके पास विकास का स्पष्ट विजन हो। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उसी प्रत्याशी को वोट दें, जो गढ़वा शहर को बेहतर तरीके से विकसित करने की क्षमता रखता हो।
अपने चुनावी वादों को रखते हुए उन्होंने कहा कि शहर में छोटे-छोटे सैरातों के नाम पर गरीब और छोटे लोगों से हो रही वसूली को बंद कराया जाएगा, ताकि गरीबों को अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिल सके। साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम चलाकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने सरकार से बड़ी राशि लाकर शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की भी बात कही।
टंडवा क्षेत्र को लेकर अलखनाथ पांडे ने कहा कि टंडवा उनका घर है और वे वहां की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि टंडवा में विकास की काफी संभावनाएं हैं और गढ़वा शहर की तरह वहां भी मार्केट डेवलप करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टंडवा में पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, जहां मार्केट विकसित कर क्षेत्र के विकास को गति दी जा सकती है।
अपने उपाध्यक्ष कार्यकाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जब वे उपाध्यक्ष बने थे, उस समय वार्ड नंबर 17 में पीने के पानी के लिए एक भी हैंडपंप उपलब्ध नहीं था। उनके प्रयास से पहली बार वहां हैंडपंप लगाया गया। उन्होंने बताया कि उस समय टंडवा में कोई विद्यालय नहीं था, लेकिन उनके प्रयास से गढ़वा शहर के लिए चार विद्यालयों की स्वीकृति मिली, जिनमें से एक विद्यालय टंडवा में भी खोला गया।
उन्होंने कहा कि टंडवा की जनता की एक प्रमुख समस्या बरसात के दिनों में आवागमन की है। इसे देखते हुए वर्तमान पुल के नीचे वानरों नदी में एक अतिरिक्त बड़े पुल की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि बरसात के समय शहर से कटने की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
अलखनाथ पांडे ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बेलचंपा कोयल नदी से शहरी जलापूर्ति योजना की स्वीकृति दिलाई थी, जिसकी लागत 32 करोड़ रुपये है। मिनी बायपास सड़क का भी निर्माण उन्होंने कराया आ उन्होंने दावा किया कि ऐसे ही विकास कार्यों के आधार पर वे जनता से समर्थन मांग रहे हैं।
नगर परिषद चुनाव की तिथि नजदीक आते ही गढ़वा में चुनाव प्रचार तेज हो गया है और प्रत्याशी अपने-अपने विकास एजेंडों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!