धुरकी प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा फहराया तिरंगा, वीडियो वायरल

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां एक ओर पूरा देश आज़ादी का जश्न मना रहा था, वहीं जिले के धुरकी प्रखंड में तिरंगे के साथ शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पंचायत सचिवालय खुटिया में मुखिया नजारा बीबी ने तिरंगा ध्वज को उल्टा फहरा दिया।

जानकारी के अनुसार, तिरंगे में ऊपर की ओर केसरिया रंग और नीचे की ओर हरा रंग होना चाहिए, लेकिन यहां केसरिया रंग नीचे और हरा रंग ऊपर कर फहरा दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक उल्टा तिरंगा पंचायत सचिवालय पर लहराता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर मुखिया ने ध्वज को सही कराया, लेकिन तब तक इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका था, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि वे जमीन विवाद मामले में थाना क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव गए हुए थे। लौटने के बाद मामले की पूरी जांच की जाएगी और अगर सूचना सही पाई गई तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि तिरंगे को उल्टा फहराना राष्ट्रीय अपराध की श्रेणी में आता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!