धुरकी पुलिस ने फ्रॉड सीएसपी संचालक को किया गिरफ्तार, ग्राहक के आवेदन पर हुई कार्रवाई

Location: सगमा

सगमा: धुरकी पुलिस ने गुरुवार को एक फर्जी सीएसपी संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी युवक की पहचान निरंजन कुमार (उम्र 19 वर्ष), पिता जगनरायण साह, ग्राम सोनेहरा, थाना डंडई निवासी के रूप में हुई है। आरोपी रैपी पे, स्पाइस मनी और फिनो बैंक के नाम से सीएसपी चला रहा था। यह कार्रवाई ग्राहक सरस्वती देवी की शिकायत पर की गई।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यूट्यूब पर देखे गए वीडियो से फिंगरप्रिंट डिवाइस में धोखाधड़ी करने की तरकीब सीखी थी। वह एमसील, कैंडल और फेविकोल जैसे सामग्री से नकली अंगूठे के निशान तैयार कर ग्राहकों के खातों से अवैध तरीके से पैसे निकालता था।

आरोपी ने 25 मार्च को धुरकी थाना क्षेत्र के टाटीदीरी गांव में तीन महिलाओं—फूलकुमारी देवी, सुफिया खातून और रेशमी देवी—को झांसा देकर उनका फिंगरप्रिंट डिवाइस में नकली तरीके से निशान लिया और आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी जुटाई। बाद में तीनों ग्राहकों के खातों से 7500, 9500 और 10000 रुपये की निकासी कर ली।

इसके बाद आरोपी ने 4 अप्रैल और 8 अप्रैल को भी इसी तरह से अन्य ग्राहकों से धोखाधड़ी की कोशिश की। लेकिन 8 अप्रैल को ग्रामीणों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीए का छात्र है और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इस अपराध में शामिल हुआ। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि साइबर ठगी से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!