धुरकी पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास किया नाकाम, पिकअप जब्त, चालक फरार

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा) – धुरकी पुलिस ने गश्ती के दौरान पशु तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए एक पिकअप वाहन जब्त किया, जबकि चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे गश्ती के दौरान सूचना मिली कि यूपी बॉर्डर से बिलासपुर-सगमा मार्ग होते हुए गढ़वा की ओर गोवंशीय पशु लदा एक भूरे रंग का पिकअप (नंबर UP 64 62 20) तेज रफ्तार से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और उत्तरी सोनडीहा गांव के समीप अर्धनिर्मित मंदिर के पास बैरिकेडिंग की। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन की गति और तेज कर दी, लेकिन कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें छह गोवंशीय पशु अमानवीय तरीके से बांधे गए थे। देखने से प्रतीत हुआ कि इन्हें वध के लिए गढ़वा ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर वाहन को एक स्वतंत्र चालक के माध्यम से थाने लाया गया। इनमें से दो पशु गंभीर रूप से घायल थे, जिनका उपचार पशु चिकित्सक से कराया गया, जबकि अन्य पशुओं को थाने में सुरक्षित रखा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 317(5)/ 3(5), झारखंड गोवंशीय पशु वध निषेध अधिनियम 2005 की धारा 12 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही वाहन मालिक और पशु तस्करों की गिरफ्तारी की संभावना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!