Location: सगमा
सगमा (गढ़वा): धुरकी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरारी काट रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बसंत शाह (43 वर्ष) पिता राम केस शाह और नारायण शाह (55 वर्ष) पिता कौलेश्वर शाह, दोनों ग्राम कड़वा उर्फ लेखनी धौरा, थाना धुरकी के निवासी हैं। ये दोनों जी.आर. यूनिस 19/17 मामले के आरोपी हैं।
तीसरे अभियुक्त जितेंद्र शाह (37 वर्ष) पिता कामेश्वर शाह ग्राम भंडार निवासी हैं, जिन पर बिजली चोरी का आरोप है।
थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि तीनों अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी ने फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों से आत्मसमर्पण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कोई भी अपराधी पुलिस की निगरानी से बच नहीं सकता।











