Location: सगमा
सगमा;धुरकी पुलिस ने सगमा प्रखंड के उत्तमाही नदी से अवैध बालू लोड कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जप्त किया है।
धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नदी से अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई एनजीटी के आदेश के तहत की गई है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि धुरकी पुलिस अवैध बालू परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।











