Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना कांड संख्या 512/23 के अभियुक्त राहुल कुमार वर्मा उम्र 25 वर्ष, पिता अनिल राम, पता ग्राम नावागढ़, थाना पांकी, जिला पलामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि कांड संख्या 512/23 के अभियुक्त राहुल कुमार वर्मा विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस को कब से इसकी तलाश थी।इसी बीच पांकी थाना प्रभारी के सहयोग से राहुल कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया।उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।











