दो बाइक की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर के पास दो बाइक की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।जबकि चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक युवक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज बीएन कॉलेज न्यू एरिया मोहल्ला निवासी विनोद के पुत्र रविरंजन कुमार के रूप में की गई है।जबकि घायलों में हमीदगंज बीएन कॉलेज निवासी धर्मेंद्र वैद के पुत्र अंकित कुमार उम्र 20 वर्ष ,उसी मोहल्ला के निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र विशाल कुमार उम्र 18 वर्ष और हाउसिंग कालोनी निवासी संजय राम के पुत्र विवेक कुमार उम्र 25 वर्ष,आबादगंज निवासी विलास राम के पुत्र अमित कुमार उम्र 28 वर्ष का नाम शामिल है।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी सभी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार,पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।वही अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आरके रंजन के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।वही घटना के बाद पुलिस ने रविरंजन उर्फ ओम प्रकाश के शव का इंक्वेश्ट कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। वही इस घटना के बाद से अस्पताल में मृतक के परिजनों का रोल होकर बुरा हाल है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सतबहिनी झरना तीर्थ की उपेक्षा पर मुखिया ने जताई नाराज़गी

    सतबहिनी झरना तीर्थ की उपेक्षा पर मुखिया ने जताई नाराज़गी

    कांडी में खेल महोत्सव, बच्चों ने दिखाया उत्साह

    कांडी में खेल महोत्सव, बच्चों ने दिखाया उत्साह

    भगवान भास्कर के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व महापूर्णहुति के साथ कांडी पोखरा स्थित आयोजित नवकुंडीय महायज्ञ संपन्न

    भगवान भास्कर के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व महापूर्णहुति के साथ कांडी पोखरा स्थित आयोजित नवकुंडीय महायज्ञ संपन्न

    कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण द्वारा हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन

    कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण द्वारा हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन

    पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने बाबूलाल मरांडी को दी बधाई, भाजपा के फैसले को बताया सराहनीय

    मझिआंव की बेटियों ने झारखंड का बढ़ाया मान, खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

    मझिआंव की बेटियों ने झारखंड का बढ़ाया मान, खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
    error: Content is protected !!