
Location: पलामू
मेदिनीनगर।नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बिहार के दाउदनगर थाना क्षेत्र के देव मझीगावा निवासी सतीश कुमार उम्र 40 वर्ष सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावाबाजार थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर नावाबाजार थाना के एएसआई सोम प्रकाश अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी घायल व्यक्ति सतीश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल सतीश कुमार का इलाज करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सतीश कुमार मेदिनीनगर सुदना पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।