Location: पलामू
मेदिनीनगर।छतरपुर थाना की पुलिस ने दो नाबालिक चोरों को गिरफ्तार कर गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में बाल गृह भेज दिया है। इस संबंध में छतरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि छत्तरपुर थाना काण्ड सं0-163/2025, धारा 303(2)/3(5) बी एन एस 2023 के अन्तर्गत दो विधि विरूद्ध किशोर को निरूद्ध कर न्यायिक हिरासत में बाल गृह में भेजा गया है। दोनों विधि विरूद्ध किशोर के निशानदेही पर उनके घर एवं अन्य जगहों से तीन मोटर पम्प सेक्सन पाईन, दो एम्पलीफायर साउन्ड बॉक्स को बरामद किया गया है। निरूद्ध दोनों विधि विरूद्ध किशोर के द्वारा माह फरवरी एवं मार्च 2025 में ग्राम तेनुडीह में ट्रैक्टर से दो एम्पलीफायर साउन्ड बॉक्स चोरी किये थे एवं जून माह 2025 तीन मोटर पम्प की चोरी तेनुडीह के अलग अलग जगहों से किया गया था जिसमें एक मोटर पम्प को अन्य व्यक्ति के पास बेच दिया गया था। अन्य अपराधकर्मी के विरूद्ध अनुसंधान जारी है। पकड़े गए नाबालिक चोरों के पास से पुलिस ने तीन मोटर पम्प,दो एम्पलीफायर के साथ 02 साउन्ड बॉक्स,सेक्शन पाइप बरामद किया है।











