Location: Meral
मेराल । प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यशवंत नायक ने बुधवार को दिव्यांग सुदामा चौधरी को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराया। डीएलएसए के पीएलभी जसवंत कुमार मिश्रा एवं संगीता सिन्हा ने ग्राम कुंभी गांव निवासी दिव्यांग सुदामा चौधरी को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मेराल को लिखित आवेदन दिया था जिसके आलोक में बुधवार के दिन दिव्यांग सुदामा चौधरी को प्रभारी बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यशवंत नायक तथा अंचल प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा के द्वारा ट्राई साइकिल दिया गया। इस मौके पर पीएलभी जसवंत कुमार मिश्रा संगीता सिन्हा मौजूद थे।











