दिवंगत शिक्षक सुरेश यादव के परिवार को सहायक अध्यापक संघ ने दी आर्थिक सहायता

Location: Dhurki

धुरकी: सहायक अध्यापक संघ धुरकी के प्रखड अध्यक्ष मुन्ना कुमार भारती के नेतृत्व में संगठन ने दिवंगत शिक्षक सुरेश यादव के परिजनों को 35,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। यह सहायता राशि शिक्षक के घर घोड़पाथर परासपानी में सौंपते हुए मुन्ना कुमार भारती ने कहा कि संगठन हमेशा आकस्मिक निधन के मामलों में पारा शिक्षकों के परिवारों की मदद करता आया है और आगे भी इस परंपरा को जारी रखेगा।

उन्होंने बताया कि इस नेक कार्य में बीआरसी के अधिकारी, कर्मी और सरकारी शिक्षकों ने भी सहयोग किया। साथ ही, उन्होंने सरकार से मांग की कि दिवंगत शिक्षक के एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी और कल्याण कोष से 10 लाख रुपये की सहायता दी जाए। इसके लिए फाइल तैयार कर अगले सप्ताह जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा को सौंपने की बात कही गई।

उपस्थित गणमान्य:
इस अवसर पर बीआरसी के बीपीओ बिपिन बिहारी गुप्ता, शिक्षक अरविंद कुमार, राजकुमार यादव, राजेंद्र यादव, प्रमोद यादव, विनोद यादव, बिरेन्द्र कुमार गुप्ता, रामलाल चंद्रवंशी, रघुनाथ सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, सुनेश्वर सिंह, राजेश यादव, और रामराज गोड सहित अन्य दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!