दशगात्र घाट व स्नानघर निर्माण की मांग, सीओ ने भूमि मापी के लिए दिए निर्देश

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि)। कांडी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी राकेश सहाय को आवेदन देकर दशगात्र घाट और स्नानघर निर्माण के लिए सरकारी भूमि की मापी और सीमांकन कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कांडी पंचायत के ढबरिया गांव स्थित पोखरा के कृत्रिम गर्भाधान केंद्र के पास दशगात्र संस्कार संपन्न कराया जाता है, लेकिन महिलाओं को स्नान की सुविधा न होने से काफी कठिनाई होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थल पर सरकारी भूमि उपलब्ध है, जिस पर दशगात्र घाट व स्नानघर का निर्माण कराया जा सकता है। इस मांग का समर्थन जिला पार्षद सुषमा कुमारी, मुखिया विजय राम और उप मुखिया दिलीप राम ने भी किया है।

अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अमीन धर्मदेव राम और अमीन धर्मेन्द्र को भूमि मापी के लिए लिखित रूप से प्रतिनियुक्त किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!