Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर (गढ़वा):- पुलिस में तीन वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि वारंटी शहर के सरेह मोहल्ला निवासी समोद प्रसाद, श्री बंशीधर नगर के करमचंद मेहता व जमुई गांव के परमेश्वर भुइयां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। समोद प्रसाद बिजली से संबंधित मामले का, करमचंद मेहता पुराने मामले का तथा परमेश्वर भुइयां वन विभाग के मामले का वारंटी हैं। तीनों काफी दिनों से फरार चल रहे थे।











