Location: पलामू
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन वर्षीया बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दिया है ।
लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार के अनुसार “आरोपी मजदूर अविनाश कुमार सिंह उर्फ पम्मी सिंह और बच्ची के पिता आपस में दोस्त हैं और मजदूरी से आजीविका अर्जित करते हैं ।”
उन्होंने बताया कि “आरोपी घटना की रात बच्ची के घर ठहरा था ताकि दूसरे दिन उसके पिता के साथ मजदूरी से आजीविका करने झारखंड के बाहर जा सके । बाहर जाने का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था।
थानेदार ने बताया कि ‘आरोपी चैनपुर थानान्तर्गत थम्बवा गांव का निवासी है । घटना की रात मौका पाते ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी कल पीङिता के परिजनों ने पुलिस को दी, तब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया पीङिता के मेडिकल जांच करवा कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है ।












