Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि), सितंबर 2025 —
मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण सोमवार से बुधवार तक आयोजित किया गया था, जिसमें सेविकाओं को बच्चों को पोषाहार देने, शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने, बैठने-बोलने सिखाने तथा अन्य सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ कनक, महिला पर्यवेक्षिका प्रभा देवी सहित कई प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सरिता देवी, वृंदा देवी, मीना देवी, लीलावती देवी, सावित्री देवी, सविता देवी, उमा देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, शीला देवी, कल्पना देवी समेत मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड की सभी सेविकाएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली को सशक्त बनाना और बच्चों के पोषण व प्रारंभिक शिक्षा को प्रभावी बनाना था।











