डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

Location: Shree banshidhar nagar


नगर ऊंटारी। थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में 55 वर्षीय महिला को डायन बताकर मारपीट करने और उसके शरीर पर खौलता पानी डालकर झुलसाने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
घटना 22 अगस्त की है। भोजपुर निवासी दिलबशिया देवी (55), पति विशुनदेव उरांव पर गांव के कुछ लोगों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाया। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की नीयत से शरीर पर खौलता पानी डाल दिया गया। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर नगर ऊंटारी थाना में कांड संख्या 176/26, दिनांक 22 अगस्त 2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पर्मिला देवी (52), दया उरांव (68), गया उरांव (70), सोनू उरांव (24), बिकेश उरांव उर्फ विकास उरांव (28) और श्रद्धा देवी (50), सभी भोजपुर गांव निवासी शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने लोगों से अंधविश्वास और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी महिला या व्यक्ति को डायन बताकर प्रताड़ित करना गंभीर अपराध है। ऐसी घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के पूर्व अध्यक्ष अमित कश्यप ने किया 48वां रक्तदान

    लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के पूर्व अध्यक्ष अमित कश्यप ने किया 48वां रक्तदान

    राष्ट्रीय खेल दिवस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

    राष्ट्रीय खेल दिवस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत

    छूटे ग्रामीण टोलों के विद्युतीकरण को लेकर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने डीसी को लिखा पत्र

    छूटे ग्रामीण टोलों के विद्युतीकरण को लेकर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने डीसी को लिखा पत्र

    कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बने चैंपियन

    कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा, इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और बीपी डीएवी बने चैंपियन

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर का श्रावणी महोत्सव शोभायात्रा के साथ संपन्न

    राजा पहाड़ी शिव मंदिर का श्रावणी महोत्सव शोभायात्रा के साथ संपन्न
    error: Content is protected !!