ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, खतरे में जिंदगी

मझिआंव- थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपनी अनमोल जिंदगी को हथेली में लेकर और परिवहन नियम एवं पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए दिन रविवार को रिमझीम वर्षा के दौरान एक बाईक पर पांच लोग सवार होकर अपने घर जा रहे थे।

यह वाक्या मझिआंव – बरडीहा मुख्य सड़क का है। उस दौरान लोगों से पूछा गया तो उन लोगों ने ना ही अपना नाम और घर नहीं बताया। केवल यह बताया कि बाहर से मजदूरी करके आ रहे हैं और लेने के लिए गए हुए थे। बताते चले की एक माह पूर्व 16 जून को मझिआंव सुंडीपुर मुख्य पथ पर खरसोता विद्यालय के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटना हुई थी, उसे मोटरसाइकिल पर भी चार लोग सवार होकर एक बारात में शामिल होने जा रहे थे और उसी दौरान जेसीबी से मोटरसाइकिल टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इस तरह से क्षेत्र में काफी मोटरसाइकिल दुर्घटना हो रही है। लेकिन परिजन अपने नाबालिक बच्चों को मोटरसाइकिल देकर अनमोल जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं इसके साथ-साथ परिवहन विभाग के नियम को तक में रखते हुए पुलिस प्रशासन को भी ठेंगा दिखाने का काम कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!