ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल गढ़वा रेफर

Location: Manjhiaon

मझिआंव: थाना क्षेत्र के मझिआंव-करुई मेन रोड पर करमडीह तीनमुहान नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना मंगलवार शाम लगभग 6 बजे की है। करमडीह गांव निवासी राजाराम (19 वर्ष), पिता बीरबल राम और अक्षय कुमार राम (18 वर्ष), पिता संजय राम, एक ही बाइक पर सवार होकर मझिआंव से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नहर के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को मझिआंव रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर विशाल कुमार मिश्रा ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अक्षय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया

सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक एक टेंट हाउस में काम करते थे और हादसे के वक्त शराब के नशे में थे। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के शरीर से शराब की तेज गंध आ रही थी, जिससे इलाज में भी परेशानी हो रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना की खबर से मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि गांववालों की भीड़ संवेदना प्रकट करने घर पर जुट गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की अभी शादी नहीं हुई थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!