Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में बीती रात ट्रक और बाइक की टक्कर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के परशुराम खाप गांव निवासी विनोद राम के पुत्र पंकज कुमार उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।घटना के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई।जानकारी मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से मृतक पंकज कुमार के परिजनों का रोल होकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है।वही इस घटना के बाद से पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।











