टीडीएम कॉलेज के व्याख्याता अमरेश यादव के पिता रघुवीर यादव का निधन

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर।
टीडीएम कॉलेज अधौरा में गणित के व्याख्याता अमरेश यादव के पिता रघुवीर यादव का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय रघुवीर यादव प्रतिदिन की भांति शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक कर घर लौटे और बैठने के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल गढ़वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बनारस रेफर कर दिया। बनारस ले जाने के क्रम में ही उनका निधन हो गया।
स्वर्गीय रघुवीर यादव अपने पीछे चार पुत्र एवं दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को सगमा मुक्तिधाम में किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र नंदलाल यादव ने मुखाग्नि दी।
उनके निधन पर शिक्षा जगत, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। शोक व्यक्त करने वालों में विवेक सिंह, रजनीश कुमार, दिलीप गुप्ता, सुनील सोनी, उमेश सिंह, पंकज सिंह, कमलेश कुमार, प्रशांत सहाय, मोनू सिंह, पड़ा सिंह, जितेंद्र कुमार मेहता, राहुल कुमार, राम पवन पासवान, प्रवीण कुमार, दिनेश पाल, उपेंद्र पासवान सहित अन्य लोग शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!