झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने की समीक्षा

Location: Garhwa

झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति द्वारा आज विधायक विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र रामचंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में परिसदन गढ़वा के सभागार में सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

उक्त बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जल संसाधन, लघु सिंचाई, कृषि, स्कूली शिक्षा, नगर विकास, मनरेगा, समाज कल्याण, सहकारिता समेत अन्य विभागों से प्राप्त अनागत प्रश्नों की उक्त विभागों से संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। समिति द्वारा संबंधित पदाधिकारियों के साथ अनागत प्रश्नों एवं अन्य विकासात्मक कार्यों के संबंध में विचार विमर्श किया गया एवं कार्यों को पूर्ण करने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए। उपस्थित पदाधिकारियों को अनागत प्रश्नों के अद्यतन स्थिति से समिति को ससमय अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत जिला स्तर के सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता, माननीय विधायक प्रतिनिधि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र एवं अन्य संबंधित उपस्थित थें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!