झारखंड मैट्रिक परीक्षा में भवनाथपुर की गीतांजलि बनी स्टेट टॉपर,98.6% अंक प्राप्त कर जिले, प्रखंड और गांव का बढ़ाया मान

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा): झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2025 में गढ़वा जिला के सुदूरवर्ती भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत मकरी गांव की बेटी गीतांजलि कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप कर इतिहास रच दिया है। उसे परीक्षा में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इस शानदार उपलब्धि से मकरी गांव, भवनाथपुर प्रखंड और पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है।

गीतांजलि की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव में जश्न का माहौल है। वर्तमान में गीतांजलि राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही है और उसका सपना डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना है।

शिक्षा की मजबूत बुनियाद और कठिन परिश्रम का फल
गीतांजलि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा एक से पांच तक भवनाथपुर स्थित सेल डीएवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद 2020 में इंट्रेंस परीक्षा पास कर वह हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में दाखिल हुई, जहां से उसने मैट्रिक परीक्षा दी और राज्य में टॉपर बनी।

परिवार में खुशी की लहर
गीतांजलि के पिता उमेश पाल, नवप्राथमिक विद्यालय मकरी में सहायक शिक्षक हैं, जबकि माता पम्मी देवी एक गृहिणी हैं। अपनी बेटी की सफलता पर उन्होंने कहा, “गीतांजलि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। हमें भरोसा था कि वह एक दिन जरूर टॉप करेगी। उसका सपना डॉक्टर बनना और समाज की सेवा करना है।”

गीतांजलि की मां पम्मी देवी ने बताया कि बेटी का ध्यान शुरू से ही पढ़ाई में रहा है। उसकी मेहनत और लगन ने उसे आज यह मुकाम दिलाया है। गीतांजलि के छोटे भाई-बहन रूपांजलि और अभिनव प्रकाश भी अपनी बहन से प्रेरणा लेकर पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!