Location: Meral
मेराल। बाना पंचायत में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जेएसएलपीएस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपीएम गिरिजेश शर्मा, सबाना तथा पिरामल फाउंडेशन की फेलो प्रियम डेका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में बाल विवाह रोकथाम, लड़कियों की शिक्षा, बाल श्रम उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही पिरामल फाउंडेशन की परियोजनाओं तथा आगामी एमडीए राउंड की जानकारी दी गई, जिसका लक्ष्य वर्ष 2027 तक लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन है।
बेहतर कार्य करने वाली एसएचजी टीमों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह बैठक न सिर्फ प्रेरणादायी रही, बल्कि समुदाय में शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर एसएचजी सदस्य, वार्ड सदस्य सहित कई लोग मौजूद रहे।












