जीवित पिता को मृत दिखाकर बेटों ने करा ली जमीन की रजिस्ट्री, थाने में मामला दर्ज

Location: Manjhiaon

मझिआंव: थाना क्षेत्र के सोनपुरवा पंचायत के गोगेया गांव में जमीन हड़पने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटों ने अपने ही जीवित पिता और बाबा को मृत घोषित कर उनकी जमीन अपनी पत्नियों के नाम रजिस्ट्री करा ली। जब जीवित पिता शमशाद खां को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।

क्या है मामला?
गोगेया गांव निवासी शमशाद खां, जो छत्तीसगढ़ में रहकर अपनी जीविका चला रहे थे, ने बताया कि उनके बेटों आह्लाद हुसैन और सदाम हुसैन ने उन्हें और उनके पिता (बाबा) जहीरूद्दीन खां को 22 दिसंबर 2024 को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लगभग 1 एकड़ 45 डिसमिल जमीन अपनी-अपनी पत्नियों के नाम रजिस्ट्री करा ली और अंचल कार्यालय से दाखिल-खारिज भी करवा लिया।

जब शमशाद खां को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो वे 22 फरवरी 2025 को अपने पैतृक गांव पहुंचे और बेटों से इस बारे में सवाल किया। आरोप है कि दोनों बेटों और बहुओं ने मिलकर टांगी, गड़ासा और लाठी से हमला करने की कोशिश की, जिससे वह किसी तरह जान बचाकर भागे। इतना ही नहीं, उन्होंने हत्या की धमकी भी दी।

पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
इसके बाद शमशाद खां ने 16 फरवरी 2025 को मझिआंव थाना में आवेदन देकर अपने बेटों आह्लाद हुसैन, सदाम हुसैन, बहू रशिदा खातून, नाजनी खातून और पहचानकर्ता सरवर खां समेत 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और न्यायालय में भी गुहार लगाने की बात कही है।

क्या कहते हैं अधिकारी?
मझिआंव थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि शमशाद खां की दो शादियां हुई थीं और यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। अब यह जांच की जा रही है कि ब्लॉक कार्यालय से शमशाद खां और उनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र कैसे जारी हुआ। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

अंचल पदाधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि दाखिल-खारिज की प्रक्रिया की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!