जिम्मेदार कौन? हाथियों के हमले में आदिम जनजाति के युवक की मौत, वन विभाग और प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर

Location: Meral

मेराल, गढ़वा:
एक ओर सरकार आदिवासी समाज के संरक्षण और उनके अधिकारों की बातें करती है, वहीं जमीनी हकीकत इससे एकदम उलट नजर आ रही है। थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव में बीती रात हाथियों के झुंड ने एक 25 वर्षीय युवक रमेश परहीया को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। रमेश एक आदिम जनजाति ‘परहीया’ समुदाय से था, जो पहले ही विलुप्ति की कगार पर है। इस घटना ने न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है, बल्कि आदिवासी सुरक्षा को लेकर सरकार की कथनी और करनी में फर्क को भी बेनकाब किया है।

डेढ़ किलोमीटर दूर घर से पहले ही निगल गई जंगल की अंधेरी साजिश

रमेश बाजार से लौटते वक्त जंगल के पथरीले रास्ते से गुजर रहा था, जब अंधेरे में हाथियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित उसका घर अब हमेशा के लिए दूर हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसके घरवालों को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिवार में कोहराम, प्रशासन गायब

घटना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दहाड़ें मार-मारकर रोते रहे, लेकिन प्रशासन अब तक लापता है। खबर लिखे जाने तक ना तो वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा, ना ही प्रशासनिक अमला। मृतक का शव घंटों तक घटनास्थल पर पड़ा रहा — यह सवाल उठाता है कि आदिवासियों की जान की कीमत आखिर कितनी है?

पहले ही दी गई थी चेतावनी – अखबारों और चैनलों ने छापी थी खबरें

कुछ ही दिन पहले इसी इलाके में हाथियों के आतंक और आदिवासी समुदाय की सुरक्षा को लेकर भय की खबरें प्रमुख अखबारों और चैनलों में प्रकाशित हुई थीं। लेकिन अफसोस, न तो वन विभाग जागा, न ही जिला प्रशासन। और आज, उसी लापरवाही की कीमत एक निर्दोष जान ने चुका दी।

क्या आदिवासी सिर्फ कागजों पर ज़िंदा हैं?

सरकार बार-बार ‘जनजातीय उत्थान’, ‘वनाधिकार’, और ‘सुरक्षा’ की बातें करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में आदिवासी समुदाय खुद को अकेला और असहाय पा रहा है। रमेश की मौत सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, यह प्रशासनिक हत्या है।

स्थानीय प्रतिनिधि पहुंचे, लेकिन प्रशासन अब भी मौन

सुबह मुखिया प्रतिनिधि जगजीवन रवि जिप सदस्य प्रतिनिधि करीब अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया, साथ ही सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। लेकिन सवाल ये है कि जब मौत टल सकती थी, तो प्रशासन सोया क्यों रहा?


🔴 मांगें उठ रहीं हैं:

  1. रमेश परहीया की मौत को मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए।
  2. वन विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
  3. हाथी प्रभावित इलाकों में तत्काल निगरानी और चेतावनी व्यवस्था लागू हो।
  4. आदिम जनजातियों के लिए विशेष सुरक्षा योजना बने और लागू हो।
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!